लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की दीपिका चौधरी बनी प्रधान

Nov 27, 2026 - 18:21
 0
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की दीपिका चौधरी बनी प्रधान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ 17 सदस्यी पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा की दीपिका चौधरी ने बाजी मारते हुए प्रधान बनने में सफलता हासिल की है।
शुक्रवार को आज हुए पंचायत समिति परिसर में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपिका चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी की गायत्री मेहरा को 2मतों से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
 मतगणना के बाद घोषित परिणाम में भाजपा की महिला प्रत्याशी  दीपिकाचौधरी को कुल 17 मतो में से 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गायत्री मेहरा को 7 मत प्राप्त हुए। एक मत नोटा में मिला। भाजपा महिला प्रत्याशी दीपिका चौधरी ने 2मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
प्रधान पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही पंचायत समिति परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। चुनाव में प्रधान पद के लिए कुल दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस की ओर गायत्री मेहरा ने भाजपा की महिला प्रत्याशी दीपिका चौधरीर ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 7  मत भाजपा प्रत्याशी दीपिका चौधरी को 9 मत 1 मत नोटा में मिला।
पिछले एक माह से प्रधान पद को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद चल रही थी। शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली।
 परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ गई। एवं जोर-शोर से आतिशबाजी की।समर्थकों ने महिला नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। 
इस मौके पर लक्ष्मणगढ़ राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे बना राम मीना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह सिंह यादव प्रभारी रजनीश जिला महामंत्री ऋषि शर्मा प्रदीप जैन मौजपुर मुकेश पटेल नेतराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है