कांवड़ यात्रा में झांकियों ने मनमोहा, भोलेनाथ के जयकारे लगे

Aug 9, 2023 - 17:30
Aug 9, 2023 - 18:28
 0
कांवड़ यात्रा में झांकियों ने मनमोहा, भोलेनाथ के जयकारे लगे

उदयपुर(मुकेश मेनारिया)

बाठरडा खुर्द में ओरा कांकर महादेव से निकली कांवड़ यात्रा में बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़िये भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। यात्रा में ऊंट गाढ़ी में भक्तो ने शिवलिंग स्थापित कर मेवाड़ी पाग पहनाई गई। वहीं भगवान स्वरूपों की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। इस दौरान 51 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। कांवड़ यात्रा की शुरुआत ओरा कांकर महादेव मंदिर से हुई। कांवड़ यात्रा गाडरी बस्ती, वासुदेव सरोवर , श्री राम चौक , पतवारी चौक, खेड़ा बस्ती, कालिका माता मंदिर होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु एडवोकेट नितेश जोशी ने बताया कि 108 कांवड़ियां ओरा कांकर महादेव से गंगाजल लेकर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व विधि-विधान से पूजन-अर्चन की। इसी दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में अच्छी बरसात होने कहती है नीलकंठ महादेव मंदिर व महाकाली मंदिर में यज्ञ में आहुति दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow