शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक भाजपा स्वास्थ्य स्वयं सेवक करेंगे सेवा कार्य - तेली

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक समूह बनाने की तैयारी को लेकर बैठक आहूत की

Aug 18, 2021 - 21:21
 0
शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक भाजपा स्वास्थ्य स्वयं सेवक करेंगे सेवा कार्य -  तेली

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर भीलवाड़ा जिले के अभियान के मंडल संयोजक मंडल सह संयोजक की कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट के मुख्य आथित्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में हुआ
भाजपा जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश भट्ट ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो सेवा का इतना बड़ा अभियान अपने स्तर पर प्रारंभ कर रही है इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि स्वास्थ्य सेवक अभियान शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देंगे जो प्रत्येक बूथ शक्ति केंद्र मंडल पर समूह के रूप में कार्य कर आमजन के स्वास्थ्य समस्याओं को हल करेंगे साथ ही आमजन को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगे इसे हेतू भी जनजागृति अभियान चलाया जाएगा
अभियान के संयोजक डॉ राजा साध वैष्णव ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य सेवकों को तैयार किया जा रहा है इस कार्यक्रम का संचालन अभियान के सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद एवं गौरी शंकर सैनी ने किया

इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख  बरजी बाई भील नगर परिषद सभापति राकेश पाठक उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर नगर परिषद उप सभापति रामनाथ योगी जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी जिला मंत्री शोभिका जागेटिया जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल राजकुमार आचलिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा प्रहलाद त्रिपाठी शास्त्री मंडल महामंत्री सुनीता कटारिया जगदीश सेन अभियान के मंडल संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................