सीकरी में विद्यासागर पाठशाला द्वारा हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sep 23, 2023 - 18:54
Sep 23, 2023 - 19:00
 0
सीकरी में विद्यासागर पाठशाला द्वारा हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सीकरी (शैलेन्द्र गर्ग) सीकरी कस्बे मे जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया। समाज के मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र जैन ने बताया कि सभी जैन अनुयायियों ने बड़े भक्ति भाव से उत्तम सत्य धर्म की पूजन की व शांतिधारा करने का सौभाग्य शिखरचंद दीपक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को जैन मंदिर में श्री विद्यासागर पाठशाला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पाठशाला के बच्चों ने सर्वप्रथम मंगलाचरण प्रस्तुत किया जिसके बाद एक बहुत ही शानदार नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि जैन धर्म और इसकी संस्कृति बहुत प्राचीन है हमें आधुनिक संस्कृति को छोड़ जैन धर्म की संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर को भी पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाज के सभी पुरुष,महिला,युवा व बच्चे मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow