रैणी की ग्राम पंचायत-राजपुरछोटा व छिलोड़ी मे गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित

Dec 22, 2023 - 15:05
 0
रैणी की ग्राम पंचायत-राजपुरछोटा व छिलोड़ी मे गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत -राजपुरछोटा और छिलोड़ी मे शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित हुए । इन शिविरो मे आमजन को भारत सरकार की संचालित 17 जनहित योजनाओ के बारे मे एडिशनल बीडीओ भूधर मीना ने सविस्तार से समझाई गई और आमजन से इनका लाभ लेने के लिए अपील भी की गई। 
कैम्प मे एग्रीकल्चर ओफिसर सवाई सिंह ने कृषि विभाग से कृषको को दी जाने वाली छुट के बारे मे सविस्तार से समझाया।
इस दौरान दोनो पंचायत सरपंचो सहित सारा पंचायत प्रशासन भी मौजूद रहा तथा इन्होंने भी आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सहायक विकास अधिकारी ध्यानी राम मीना सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीना , महामंत्री पूर्ण सिंह व जिला मंत्री गोकल चन्द सैनी व जिला पार्षद प्रतिनिधी श्रीकांत सैदावत ने आमजन को मोदी सरकार द्वारा संचालित सारी जनहित योजनाओ को सविस्तार से समझाया।
कैम्प मे लाभार्थियोयो के द्वारा शौचालय निर्माण का व पीएम आवास योजना का लाभ लेने वाले लोगो ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान रैणी एसडीओ/तहसीलदार पृथ्वीराज मीना व रैणी बीडीओ नरेन्द्र शर्मा सहित सभी विभागो सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारी व  बीजेपी मण्डल महामंत्री व जिला पार्षद प्रतिनिधी श्रीकांत सैदावत  सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान स्कूल छात्राओ द्वारा स्वागत गान गाकर व विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा संगीत के माध्यम से ही सारी योजनाओ का बखान भी किया। 
उज्जवला गैस योजना के तहत अनेको महिलाओ ने केवाईसी भी कराई है और नये रजिस्ट्रेशन भी।
राजीविका समुह की महिलाओ ने भी महिलाओ को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया तथा राजीविका समुह की महिलाओ ने मेरी कहानी - मेरी जुबानी के साथ अपने व्यवसाय के बारे मे भी बताया। 
इस दौरान कैम्पो मे एईएन पीएचईडी , एईएन बिजली विभाग व एईएन पीडब्लूडी सहित सभी विभागो के सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहे। आमजन के द्वारा दी जाने वाली परिवेदनाओ पर भी कैम्प प्रभारी रैणी-उपखंड अधिकारी द्वारा मौके पर ही सम्बन्धित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निस्तारण भी कराने का प्रयास किया जाता है।
कैम्प मे जिला पार्षद प्रतिनिधी श्रीकांत सैदावत ने भी आमजन की परिवेदनाऐ सुनी और सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए गए कि आमजन के हित को ध्यान मे रखकर ही काम किया जावे तथा  जिला पार्षद सैदावत ने भी पेयजल सम्बन्धित समस्याओ पर व मनरेगा कार्य पर भी तथा बिजली सम्बन्धित समस्याओ पर भी ध्यान दिलाया।
मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी बीडीओ नरेन्द्र शर्मा के द्वारा दी गई है तथा शर्मा ने बताया कि ये कैम्प मध्याह्न से पूर्व राजपुरछोटा मे व दोपहर बाद मे छिलोड़ी पंचायत मे आयोजित हुए थे और 26 दिसम्बर मंगलवार को ये शिविर मध्याह्न से पूर्व तो पाडा पंचायत मे व मध्याह्न पश्चात बैरेर पंचायत मे आयोजित होगे इसलिए मिडिया के माध्यम से रैणी प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा आमजन कैम्प मे आकर मोदी सरकार की योजनाओ की सविस्तार जानकारी लेकर उनका लाभ लेवे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................