राजस्थान में आज 35 लोगों ने भाजपा जॉइन की:पूर्व सांसद- विधायकों ने छोड़ी कॉंग्रेस ,बेनीवाल के एक करीबी भी पार्टी से हुए अलग
जयपुर ,राजस्थान
राजस्थान में आज प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के 18 से ज्यादा नेताओं सहित करीब 35 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनमें कांग्रेस के वर्तमान 2 जिला प्रमुख सहित पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल हैं । इस बीच कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के गठबंधन की उम्मीदें और कम हो गई हैं। हालांकि, बेनीवाल के एक करीबी नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उम्मेदाराम को पार्टी बाड़मेर से उम्मीदवार बना सकती है।
आज भाजपा जॉइन करने वाले नेताओं में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति निराशाजनक है। शीर्ष नेतृत्व नशे में है। प्रदेश नेतृत्व में फैसला लेने की शक्ति नहीं है। इसलिए हमने भाजपा जॉइन की है। सभी लोग आज भगवा झंडे के लिए लालायित हैं। हम 400 पार सीट का सपना पूरा करेंगे और राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे। हालांकि, मैं कहना चाहता हूं कि आप हमें कार्यकर्ता समझें, शरणार्थी नहीं समझें। मान सम्मान दें, मान सम्मान लें।
इन नेताओं ने जॉइन की भाजपा
| नाम | पद और जिला |
| डॉक्टर करण सिंह यादव | पूर्व सांसद, अलवर |
| प्रताप पूनिया | चूरू से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी |
| सुशील कंवर पलाड़ा | जिला प्रमुख |
| सुरेश टांक | पूर्व विधायक, किशनगढ़ (अजमेर) |
| भंवर सिंह पलाड़ा | अजमेर |
| बलबीर छिल्लर | जिला प्रमुख, अलवर |
| रामलाल मेघवाल | पूर्व विधायक, जालोर |
| परम नवदीप | पूर्व विधायक, संगरिया (हनुमानगढ़) |
| कर्ण सिंह चौधरी | अलवर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष |
| पुखराज गर्ग | पूर्व विधायक और आरएलपी प्रदेश अध्यक्ष |
| विश्वजीत सिंह चंपावत | जोधपुर |
| गौरव जैन | अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सचिव और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष |
| राजपाल पूनिया | भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष |
| रीमा अग्रवाल | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव |
| गिरीश चौधरी | पूर्व डिप्टी मेयर |
| सुरेश यादव | पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, भरतपुर |
| बलवान यादव | पूर्व प्रधान, बहरोड़ |
| लीलावती सिंह | पूर्व जिला प्रमुख, भरतपुर |
| मीनू चौधरी | पूर्व प्रधान |
| दुष्यंत चौधरी | युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव |
| अर्जुन सिंह चुड़ावत | पूर्व प्रधान, भदेसर (चित्तौड़गढ़) |
| महेश शर्मा | पूर्व निदेशक, रोजगार निदेशालय |
| सविता यादव | पूर्व प्रधान, नीमराना |
| पूजा निमोरिया | चेयरमैन, बड़ोद |
| सुरेंद्र सिंह चौधरी | मुंडावर, सरपंच |
| सीताराम यादव | चेयरमैन नगरपरिषद बहरोड़ |
| आरती दूबे | सामाजिक कार्यकर्ता |
| प्रोफेसर वेद प्रकाश पराशर | कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रदेश अध्यक्ष |
| पूजा छाबड़ा | - |
| किशोर सोमानी | - |
| रोहित कुमार सिंह | - |
| नरेश कुमार शर्मा | थानागाजी से निर्दलीय प्रत्याशी |

