अपना घर सेवा समिति महुवा की नवीन कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Jul 15, 2024 - 18:18
 0
अपना घर सेवा समिति महुवा  की नवीन कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

महुवा‌ (अवधेश अवस्थी) अपना घर सेवा समिति  महुवा के  वार्षिक चुनाव रविवार कोचुनाव अधिकारी अशोक भारती भुसावर  के सानिध्य में सर्व सम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए, मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना घर सेवा समिति महुआ के वार्षिक चुनाव सर्व सहमति से चुनाव अधिकारी अशोक भारती भुसावरके नेतृत्व में अवध होटल महुवा में निर्विरोध संपन्न हुए 

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पुनः प्रेमचंद गोयल उपाध्यक्ष के लिए नेमीचंद खेडली वाले, मंत्री पद पर गिरधारी लाल  खेड़ली वाले, सह मंत्री विजय सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार गोयल‍‌, सह कोषाध्यक्ष रमेश चंद गोयल टोडाभीम वाले,मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश कुमारअवस्थी महिला प्रमुख श्रीमती अनीता अवस्थी, शिक्षा प्रमुख अशोक जैन सुमन अजमेरा, हरि बल्लभ शर्मा, प्रचार प्रमुख मुकेश गुप्ता बालाहेडी वाले, महेश चंद बंसल, शिवचरण,  गोपाल टुडीयाना वाले, श्रीपाल जैन, भूप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्षहरि सिंह मीणा की उपस्थिति में सर्व सहमति से निर्विरोध चुना गया, इस अवसर पर गत वर्ष के आय खर्च के साथ वार्षिक प्रतिवेदन गत बैठक का विवरणप्रस्तुत किया गया जिसे सर्व सहमति से पास किया गया 

इस दौरान अपना घर सेवा समिति महुवा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के साथ यहां से भेजे गए लावारिस बीमा महिला पुरुष प्रभु जनों की विवरण,प्रतिदिन सब्जी की पिक अप, के साथ अनाज सेवा, वृक्षारोपण, वृद्ध जनों, का सम्मान, परिंडे लगाने का कार्य जल सेवा,सहित अन्य सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर अपना घर भरतपुर की नए सेवा भावी लोगों को अपना घर भरतपुर कीयात्रा कराने के  साथ- प्रत्येक सदस्य को पांच नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारियां दी गई जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित करने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................