खनन सामग्री के ऑवरलोडिंग डम्फर ने पुलिस कर्मी को मारी टक्कर, मामला दर्ज माफियाओं का आतंक या राजनेताओ रसूखात का दम

खनन सामग्री से भरे ऑवरलोडिंग वाहान निकासी के ठेकेदारो के दम पर डम्फर चालको का आंतक के आगे मेवात की पुलिस अपने आप को असहाय महसूस कर रही है। वही परिवहन विभाग जानकर भी अनजान बना बैठा हुआ है। शुक्रवार शाम को वाहन चैकिग के दौरान डम्फर चालक ने पहाड़ी के कास्टेबल को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। डम्फर छोडकर चालक फरार हो गया है।घटना का मामला पहाड़ी थाने मे शनिवार को दर्ज कराया गया है।

Nov 17, 2024 - 03:52
Nov 17, 2024 - 06:21
 0
खनन सामग्री के ऑवरलोडिंग डम्फर ने पुलिस कर्मी को मारी टक्कर, मामला दर्ज माफियाओं का आतंक या राजनेताओ रसूखात का दम
फोटो- घायल पुलिस कर्मी जप्त डम्फर


खनन सामग्री के ऑवरलोडिंग डम्फर ने पुलिस कर्मी को मारी टक्कर, मामला दर्ज ,माफियाओं का आतंक या राजनेताओ रसूखात का दम
पहाड़ी (डीग)खनन सामग्री से भरे ऑवरलोडिंग वाहान निकासी के ठेकेदारो के दम पर डम्फर चालको का आंतक के आगे मेवात की पुलिस अपने आप को असहाय महसूस कर रही है। वही परिवहन विभाग जानकर भी अनजान बना बैठा हुआ है। शुक्रवार शाम को वाहन चैकिग के दौरान डम्फर चालक ने पहाड़ी के कास्टेबल को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। डम्फर छोडकर चालक फरार हो गया है।घटना का मामला पहाड़ी थाने मे शनिवार को दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पहाड़ी के थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस शुक्रवार सांय नाकेबंदी कर वाहन चेैकिंग कर रही थी। क्रशर जॉन की तरफ से ऑवरलोंडिग खननसामग्री से भरा एक डम्फर तेज गति से आ रहा था। जिसे अधिकारी ने रूकने का इशारा किया। लेकिन वह तेज गति से डम्फर को भगा कर ले गया। आदेश पर पुलिस कास्टेबल सतवीर सिह ने राहगीर की बाइक पर बैठकर डम्फर का पीछा किया। पंचायत समिति के समीप बाइक को डम्फर के आगे ले जाकर रूकने का इशारा किया तो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी पीछे बैठा पुलिसकर्मी गिर कर घायल हो गया।जिसके बाऐ पैर मे फै क्चर की जानकारी मिली है।लोगो ने पुलिस कर्मी को सम्भाल कर उपचार को लेकर गए। 

   चालक डम्फर को भगाकर ले गया। पुलिस को पीछा करता देख चालक डम्फर  को सतवाडी के समीप छोडकर फरार हो गया। जिस पर लम्बरदार गुर्जर,सकील खान लिखा हुआ है।रिर्पोट में डम्फर चालक लेवडा निवासी अजरू पुत्र कुर्सीद को नामजद किया गया है।ंपुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर डम्फर को जप्त कर लिया है। चालक की तालश शुरू कर दी है।घायल पुलिस कर्मी का उपचार जारी है 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ