अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

दूसरे दिन आयोजित हुए फन गेम्स और सांस्कृतिक गतिविधियाँ

Jan 29, 2025 - 12:49
 0
अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक समिति और खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे खेल और सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन फन गेम्स के साथ साथ विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर के भारतीय समाज और राजनीति में दिए गए योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी में शिवानी ने प्रथम, रजनदीप ने द्वितीय तथा कुशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम, यश्मी ने द्वितीय और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फन गेम्स में म्यूजिकल चेयर में छात्र वर्ग में सचिन, कुशाल और अजीत तथा छात्रा वर्ग में रौनक, अंजली और शिवानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सी कूद में छात्र वर्ग में निखिल, सचिन, बबलू तथा छात्रा वर्ग में आरती, रिंकी, अंशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू-चम्मच दौड़ में आरती, अंशु और शिवानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने इन खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इन्हें व्यक्तित्व निर्माण की पहली शर्त बताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................