ठगो के हौसले बुलंद पुलिस पर पत्थराव, फायरिंग कर जानलेवा हमला, एक पुलिस कर्मी चोटिल, बदमाश ठग को छुडाने के प्रयास को विफल कर किया गिरफ्तार
गुरूवार को ईखनकाबडोदा गांव में बदमाश की धरपक्कड के दौरान पुलिस पर पत्थराव, फायरिग कर आरोपी को छुडा लिया गया। बाद मे पुलिस ने बदमाश को धरदबोचा है। हमले मे पुलिस का एक कास्टेबल भी घायल हो गया है।बचाव मे पुलिस को भी फायरिंग करनी पडी है

पहाड़ी (डीग) मेवात में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत पुलिस के द्वारा आऐ दिन गांव गांव में दबिशे देकर अरोपीओ के खिलाफ जमकर कार्रवाही हो रही है। उसके बाद भी ठगी के कारोबारीओ के साथ सहयोगीओ के हौसले बुलंद है। जो पुलिस पर आऐ दिन जानलेवा हमले कर रहे है। यहॉ तक पुलिस पर फायरिंग करने से नही चूक रहे हैँ। गुरूवार को ईखनकाबडोदा गांव में बदमाश की धरपक्कड के दौरान पुलिस पर पत्थराव, फायरिग कर आरोपी को छुडा लिया गया। बाद मे पुलिस ने बदमाश को धरदबोचा है। हमले मे पुलिस का एक कास्टेबल भी घायल हो गया है।बचाव मे पुलिस को भी फायरिंग करनी पडी है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन को गिरफ्तार कर करीब दो दर्जन हमलावरो का नामजद किया है।
पहाड़ी पुलिस के साथ स्पेशल टीमो ने गुरूवार को ईखनका बडोदा गांव में लोकेशन के आधार पर दबिश दी।जिसमे योजनानुसार सिविल ड्रेस में पहुची पुलिस टीम ने ठग बदमाश अख्तर को पकड लिया।अचानक ग्रामीणो की भीड जमा हो गई। और पुलिस पर लाठी डण्डो के साथ पत्थराव कर आरोपी को छुडा लिया। पीछे से आ रही पुलिस की स्पेशल टीम व वृताधिकारी गिर्राज मीणा, थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह ने पुलिस जाप्ते के साथ आरोपी का पीछा किया। जो भागते समय गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने अख्तर पुत्र सुमेर मेव नाई को गिरफ्तार कर लिया।जिसके कब्जे से ठगी के उपयोग मे लिए जाने वाले मोबाइल व फर्जी सिम बरामद किए है। ग्रामीणो ने पुलिस पर अवेध हथियारो से फायरिंग कर दी। बचाव मे पुलिस ने भी 5 राउण्ड फायरिग करनी पडी।
आधा दर्जन गिरफ्तार,बदमाश व पुलिस कर्मी घायल
पुलिस ने गांव में पुन: कार्रवाही करते हुए तत्काल आधा दर्जन लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया है। हमले में पहाडी थाने का कास्टेबल वेद प्रकाश घायल हो गया है। वही आरोपी अख्तर के पैरो में चोट आ गई है।दोनो का उपचार पहाडी चिकित्सालय में कराया गया। अख्तर को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है। जिसका उपचार भरतपुर चल रहा है। पुलिस ने रिर्पोट में दो दर्जन लोगो को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।






