शुभ मूहूर्त में महिलाओं ने किया होली का पूजन मांगी खुशहाली की मन्नत

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ रैणी उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को होली पूजा का कार्यक्रम परंपरागत अनुसार आयोजित हुए। इस अवसर पर कस्बे के माचाड़ी चौक पर स्थित चौक पर मुख्य होली पूजा स्थल पर होली का विधि-विधान से पूजन पूजा सामग्री, गोबर की बिलूकडी अर्पण कर भक्त प्रहलाद रुपी होली के डांडे की परिक्रमा की, इसके उपरांत महिलाओं ने होलिका, प्रहलाद, गणेश जी की कहानियां सुन कर खुशहाली की मन्नत मांगी। तथा अपने से आयु और रिश्तों में बड़ी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब रहे कि शास्त्रों के अनुसार करीब साढ़े दस बजे के बाद भद्रा नक्षत्र लगने के कारण तड़के से ही महिलाओं की भारी भीड़ होली पूजा अर्चना करते हुए देखी गई। वहीं कुछ जगह दोपहर बाद तक भी महिलाओं ने होली का पूजन किया।






