पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा 24 जून से 09 जुलाई तक
अभियान के सफल संचालन के लिये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किये नियुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा 24 जून से 09 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा, यह अभियान जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना है। अभियान की जिला स्तर पर नियमित रूप से प्रभावी मोनिटरिंग एवं समीक्षा हेतु अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा अभियान के सफल कियान्वयन हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार में आयोजित होने वाले कैम्पों हेतु कैम्प प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने निर्देषित किया है कि कैम्प प्रभारी अधिकारी अपने स्तर से टीम का गठन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विकास अधिकारियों को कैम्प स्थलों पर टैंट, कुर्सी, माईक, पेयजल, षौचालय एवं अन्य सभी व्यवस्थाऐं सुनिष्चित करने के निर्देष प्रदान किये।
उन्होंने अभियान के सफल संचालन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी के सहायतार्थ तहसीलदार भू-अभिलेख कलेक्ट्रेट भरतपुर पायल जैन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहायक नोडल अधिकारी द्वारा प्रत्येक दिवस को जिले में आयोजित शिविरों में से चयनित एवं गुणवत्तापूर्ण 2 फोटोग्राफ एवं न्यूनतम 2 सफलता की कहानी पोर्टल पर अपडेट करवाया जाना सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने निर्देषित किया है कि उपखण्ड अधिकारियों द्वारा समस्त विभागों की सूचना प्रपत्रों को एकत्रित कर रिपोर्ट को पोर्टल पर भरे जाने संबंधी मोनिटरिंग करने हेतु भू अभिलेख अनुभाग में टीम का गठन किया जाना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी को प्रतिदिन की सूचनाओं से अवगत किया जाना सुनिश्चित करेंगी।
अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा सूचना संकलन के लिये बनाये गये पोर्टल की सतत मोनिटरिंग एवं तकीनीकी सहायता हेतु संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग विवेक कुमार को जिला स्तर पर तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जिनका मोबाईल नम्बर 9413243121 है। उन्होंने निर्देष दिये कि तकनीकी नोडल अधिकारी जिले में सूचना संकलन हेतु पोर्टल के संचालन हेतु जिले के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिया जाकर पोर्टल में आने वाली तकनीकी समस्याओं का निदान कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त कैम्प प्रभारियों से समन्वय कर दैनिक सूचनाऐं पोर्टल पर अपलोड करवाया जाना सुनिश्चित करने के साथ ही दैनिक प्रगति से अवगत करायेगें। नोडल अधिकारी की सहायता के लिये उप निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग पुष्पेन्द्र सिंह को सहायक तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनका मोबाईल नम्बर 9783506635 है।






