"जरा याद करो कुर्बानी" अभियान के तहत खीरवा से बगड़िया का बास तक शहीदों की याद में निकाली तिरंगा रैली किया पौधारोपण
लक्ष्मणगढ़ (सुमेर सिंह राव)
जरा याद करो कुर्बानी के तहत खीरवा से बगड़िया का बास तक शहीद सुबेदार लियाकत अली पठान और शहीद हवलदार शिशु पाल सिंह बगड़िया की याद में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ।
रैली के आयोजन में सबसे पहले एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत ग्राम खीरवा की चौपल में पेड़ लगाए गए । पेड़ो पर शहीद के नाम की पट्टिका लगाई गई और क्यूआर कोड स्कैनर लगाया गया । क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए लोग शहीद सैनिक की जीवन परिचय जान सकते हैं । खीरवा से शहीदों की याद में रैली रवाना होकर बगड़िया का बास पहुंची । बगड़िया का बास रैली पहुंचने के बाद शहीद स्मारक पर सभी ने शहीद शिशुपाल सिंह बगड़िया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस दौरान खिरवा, बगड़िया का बास और डुडवा के लोगो ने स्मारक पर पेड़ लगाए । बडी संख्या में रैली में युवा, बुजुर्ग और महिला शक्ति उपस्थित रही । जरा याद करो कुर्बानी का मकसद लेकर आए विंग कमांडर अतुल राजखोवा सेवानिवृत, वर्षा राजखोवा फाउंडर ओशैनिक डीवाज़ मिस स्कूबा इंटरनेशनल 2016, स्टेफी एलिजाबेथ साजी मैनेजिंग डायरेक्टर ओशैनिक डीवाज़ मिस स्कूबा इंडिया 2019 ने सभी को इस मुहिम के बारे में विस्तार से समझाया और लोगो को पर्यावरण के हित में पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया । शहीद पुत्र अरशद अयूब ने बताया कि इस मौके पर शहीद वीरांगना कमला देवी, शहीद वीरांगना राबिया बानो, शहीद भाई सेवानिवृत डिप्टी कमांडेंट मदन बगड़िया, सेवानिवृत डिप्टी कमांडेंट याकूब पठान, आलम शेर पठान, सूबेदार मेजर शमशेर पठान, मोहम्मद हुसैन चौधरी, सूबेदार जमालुदीन, एएसआई अयूब अली, वार्ड पंच शौकत अली, युवा नेता शाबीर पठान, जावेद पठान, इमरान मैग्राथ आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

