स्व. दिपक माली के जन्म दिवस पर तीसरा रक्त दान शिविर का कारोई में हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 90 यूनिट रक्तदान

Jul 2, 2025 - 12:45
 0
स्व. दिपक माली के जन्म दिवस पर तीसरा रक्त दान शिविर का कारोई में हुआ आयोजन

गुरला: (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित कारोई में स्व. दीपक माली कि जन्मदिन के उपलक्ष्य  में तीसरा विशाल रक्तदान शिविर माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया,  स्व. माली कि प्रतिमा पर हिरालाल माली, शिवलाल माली, रतन लाल माली,केलाश माली,मनोहर माली, जगदीश माली, पुखराज माली, सरपंच भगवती लाल टेलर, रघुराम सिंह राणावत, जगदीश काबरा, राधेश्याम मालीवाल,सुरज व्यास, सांवर नाथ, शंकर नाथ, शिवलाल कुमावत  द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का आयोजन किया, जिसमें 90 यूनीट रक्तदान हुआ । उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।  पुरे दिन मुसलादार बारिश होने के बावजूद युवा मित्रों व युवतियों के साथ ही जिला परिषद सदस्य नंद लाल गुर्जर व सरपंच मोहन लाल तिवारी ने   बढ़ चढ़  कर रक्तदान किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................