धाबाई की ढाणी में गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर के धाबाई की ढाणी वार्ड नंबर 10 में बरसात के गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और चैयरमैन ने उनकी समस्या को नजरअंदाज किया है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद नाला निर्माण नहीं किया गया, जिससे बरसात का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है और आमजन को निकलने में परेशानी होती है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि जल्द ही गंदे पानी की निकासी की जाएगी और नाला निर्माण करवाया जाएगा।