राजकीय अवकाश पर भी खुले रहेंगे चुनाव व्यय लेखा प्रकोष्ठ, 28 व 29 नवम्बर को जमा हो सकेंगे प्रपत्र

Nov 27, 2026 - 18:53
 0
राजकीय अवकाश पर भी खुले रहेंगे चुनाव व्यय लेखा प्रकोष्ठ, 28 व 29 नवम्बर को जमा हो सकेंगे प्रपत्र

भरतपुर, 27 नवम्बर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच पदों पर चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा कराना अनिवार्य है। प्रत्याशियों को यह लेखा निर्धारित प्रपत्र 'क' में चुनाव परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

अतिरिक्त निदेशक पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर आशापाल मौर्य ने बताया कि प्रत्याशियों की सुविधा और चुनाव व्यय लेखा जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से 28 एवं 29 नवम्बर को राजकीय अवकाश होने के बावजूद संबंधित प्रकोष्ठ खुले रखे जाएंगे।

बिल और वाउचर के साथ जमा कराना होगा प्रपत्र 'क'

उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना चुनाव व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र 'क' के साथ सभी जरूरी बिल और वाउचर लगाकर राजकीय अवकाश के दिनों में भी संबंधित प्रकोष्ठ में जमा करा सकते हैं।

अतिरिक्त निदेशक ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे तय समयावधि के अंदर अपना चुनाव व्यय लेखा अनिवार्य रूप से जमा कराएं और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................