शहीद स्मारक में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप, पत्रकार से अभद्रता पर उठे सवाल

Jul 25, 2025 - 13:10
Jul 25, 2025 - 13:18
 0
शहीद स्मारक में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप, पत्रकार से अभद्रता पर उठे सवाल

मुंडावर (खैरथल-तिजारा / देवराज मीणा) मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के शहीद स्मारक की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग ₹4 लाख की लागत से तैयार यह स्मारक मात्र 7 महीनों में ही दरकने और फटने लगा है, जिससे निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग की आशंका जताई जा रही है। यह स्मारक 15 जनवरी और 25 जनवरी 2025 के आसपास पूर्ण हुआ था।


इस मामले में संवाददाता देवराज मीणा पत्रकारिता धर्म निभाते हुए वीडियो बाइट लेने पंचायत समिति मुण्डावर के प्रधान कार्यालय मे पहुंचे तो प्रधान सुनीता देवी गुप्ता की जगह कार्यालय मे मौजूद उनके पति मिले जहां विकास अधिकारी और प्रधान पति दोनों ने जवाब देने से इनकार करते हुए पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। आरोप है कि पत्रकार से धक्कामुक्की की गई और अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

यह घटना न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि किस प्रकार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि जवाबदेही से बचना चाहते हैं। पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि:

  • निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
  • एक स्वतंत्र कमेटी गठित कर निर्माण की गुणवत्ता की जाँच की जाए।
  • पत्रकार से अभद्रता करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
  • पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अनुमति और सुरक्षा का भरोसा दिया जाए।
  • जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि पत्रकार कोई विरोधी नहीं, बल्कि समाज के हित में कार्य करने वाला प्रहरी होता है। यदि पत्रकारों को ही धमकाया जाएगा और उनसे अभद्रता की जाएगी, तो सच्चाई सामने लाना कठिन हो जाएगा।

मांग है कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार न दोहराया जाए। पत्रकार संघ कड़ा विरोध करता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................