सुरेश कुमार थदानी विश्व सिन्धी सेवा संगम के पुनः अंतरराष्ट्रीय सचिव नियुक्त

Jan 28, 2024 - 16:54
 0
सुरेश कुमार थदानी विश्व सिन्धी सेवा संगम  के पुनः अंतरराष्ट्रीय सचिव नियुक्त

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सिन्धी समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व सिन्धी सेवा संगम द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय  सिन्धी सम्मेलन 26, 27, 28 जनवरी को होटल हिल्टन, बैंगलोर में आयोजीत किया गया।  सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय चेयरपर्सन डा० राजू मनवानी ने  सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारीक, साहित्यिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े सिन्धी समाज के लिए समर्पित राजस्थान  सिन्धी  अकादमी के सदस्य रहें   सुरेश कुमार  थदानी को लगातार चौथी बार अंतर्राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया हैं। इस सम्मेलन में उतर्कृष्ट कार्यों के लिए थदानी को सन्त राजेश लाल द्वारा सम्मानित भी किया गया। 
सिन्धी समाज के सम्मेलन में महामहिम श्री थावर चन्द गहलोंत राज़्यपाल कर्नाटक, श्री वासुदेव देवनानी अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, पूर्व मन्त्री डा० निर्मला वाधवानी, पूर्व विधायक सर्वश्री  ज्ञान देव आहूजा, गुरमुख दास जगवानी, विजय जोली सहित संगम के संस्थापक दादा गोपाल दास सजनानी, इंटरनेशनल अध्यक्ष भरत वतवानी,  अमरावती के सन्त साईं राजेश लाल, भारत के अलग - अलग राज्यों सहित  विश्व के विभिन्न देशों से सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। थदानी को अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर अलवर ज़िला सिन्धी समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। अलवर सिन्धी समाज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................