ततारपुर पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े,कार व खाली पाऊच के साथ 1,50,000 की राशि बरामद
मुंडावर (देवराज मीणा)
ततारपुर थाना पुलिस ने 'ए-श्रेणी" की नाकाबन्दी के दौरान जयपुर रेंज आईजी द्वारा चलायें जा रहे अवैध गतिविधियों अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब, अवैध खनन के रेंज स्तरीय अभियान के तहत पुलिस थाना ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 20 किलो 420 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ततारपुर चौराहा पर नाकाबन्दी के दौरान क्विड कार सवार आरोपी साबिद व तुलाराम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 20 किलो 420 ग्राम व पैंकिग में प्रयुक्त 500 खाली पाउच, व 1,50,000 रूपये नगद राशि की बरामद।पुलिस थाना ततारपुर की अवैध मादक पदार्थों के विरुध लगातार धरपकड़ कार्यवाही जारी रहेगी।