रामगढ़ के पिपरोली में जमीनी विवाद, एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा: जमीन के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

एक दूसरे पर हमले में 12 लोग घायल

Sep 28, 2025 - 07:37
Sep 28, 2025 - 12:21
 0
रामगढ़ के पिपरोली में जमीनी विवाद,  एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा: जमीन के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोली गांव में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार रात चाचा-ताऊ के परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच दोनों पक्षों के बrच जमकर लाठी डंडे चले। सूचना के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया।

लाठी डंडों के हमले में 12 लोग घायल -घायल समसु ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा थे, तभी ताऊ के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे और टांचिया से हमला कर दिया। हमला करने वालों में निहाला, आजम, आसम, सहजाद, मुस्ताक, अब्बास, अरबाज और ताहिर समेत करीब 15 लोग शामिल थे। इस हमले में समसु, हाजी बने खां सहित 12 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उस पर पहले से ही केस चल रहा था। जिसके बाद ये दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है