भड़कोल में गौशाला निर्माण भूमि पूजन 1 अक्टूबर को होगा आयोजित

Sep 30, 2025 - 12:44
 0
भड़कोल में गौशाला निर्माण भूमि पूजन 1 अक्टूबर को होगा आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) निकटतम ग्राम भड़कोल में 1 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे गौशाला निर्माण भूमि पूजन गोपूजन कन्या पूजन एवं शस्त्र पूजन किया जाएगा। अलवर गो सांसद केदार नाथ शर्मा ने बताया कि भडकोल में गो शाला भूमि पूजन, गो पूजन, कन्या पूजन एवं शस्त्र पूजन  किया जायेगा । इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा रहेंगे। ‌
गो माता रक्षा सुरक्षा एवं पालन में संलग्न गो सेवा में समर्पित गो सेवकों द्वारा उत्तम निर्णय लेते हुए 1 अक्टूबर को दोपहर 2. 15 पर  पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । आस पास के क्षेत्र में  देशी गो वंश का यह आश्रय स्थल होगा । गो शाला के आस पास का प्रत्येक परिवार अब देशी गो माता का दूध उपयोग में लेगा । गो माता जब बछडा डालती है तो घर में शोक छा जाता है ।इस भय को निकाल ने के लिए गोशाला में इन बछडों को भी आश्रय प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष विन्तुरू नाथ जी महाराज विशिष्ट अतिथि राम शरण जी महाराज एवं अमर नाथ जी महाराज की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर
राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ गो विद्यायक अजय कुमार शर्मा थानागाजी गो विद्यायक महन्त प्रकाश दास महाराज जिला प्रमुख राजकुमार शर्मा  गो उप जिला प्रमुख मोहित कुमार गो सांसद जयपुर ग्रामीण अशोक कुमार मिश्रा जयपुर शहर गो सांसद सुरेन्द्र सिंह अचल पुरा आदि गो सेवक एवं गो रक्षक उपस्थित होंगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................