बारिश से किसानों के चेहरे खिले, समय से होगी फसल की बुवाई
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) ये समय सरसों गेहूं चना बाजरा, आदि फसलों की बुबाई का है। दो दिन हुई बारिश से किसान खुश हैं। उपखंड क्षेत्र में मंगलवार आज हुई सुबह बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। क्षेत्र में 2 दिन से हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब रवि की फसल की बुवाई समय से किसान कर सकेंगे। वहीं पिछले दिनों से तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।
किसानों की बांछे खिलीं
किसानों ने बताया कि इस बार रवि की फसल के बुवाई के पूर्व ही, अच्छी बारिश होने से फसल बुवाई भी समय से हो सकेगी. फसल बुवाई के लिए खेतों में पर्याप्त आद्रता और नमी बारिश से हो गई है। किसानों का कहना है कि बाजार में खाद, बीज, यूरिया और कीटनाशक दवाओं की कमी नहीं आए, बाकी सब फसल के अनुकूल चल रहा है।
बरसात से पूर्व इलाके के किसान चिंता में थे। मौसम की बेरुखी ने खेतों को सूखा बना दिया था।झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। बारिश से खेतों में पानी तो नहीं भरा हैं। लेकिन फसल बुवाई के लिए संजीवनी मिल गई। किसान अब पहले से ज्यादा जोश और उत्साह से खेतों के काम में जुटगे।
किसान मांगीलाल का कहना है कि सरकार को भी अब उर्वरक और कीटनाशक की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, ताकि समय पर दवा और खाद मिल सकें।
शहर में जल भराव
वहीं बारिश ने शहर के मालाखेड़ा रोड पुराने बस स्टैंड प्रमुख बाजारों में जल भराव के हालात पैदा हो गए हैं। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही की वजह से शहर की कॉलोनी जल भराव की चपेट में आ गई। अधिकांश नाले, नालिया की सफाई नहीं होने से कुछ घंटे के लिए मार्गो पर पानी भरा रहा।