रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया कि छात्राओं में आत्मरक्षा, स्वाभिमान कौशल की भावना जागृत करने के लिए यह शिविर महाविद्यालय परिसर में 15 सितम्बर से आयोजित किया गया जिसका समापन आज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक आर्य ने अपने उद्बोधन में शिविर में भाग लेने वाली समस्त छात्राओं को प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेणु शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग की प्रशिक्षिकाओ श्रीमती माहेश्वरी मीणा तथा श्रीमती हीरा जी द्वारा दिया गया। समापन सत्र में विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर कर्मवीर चौधरी, प्रोफेसर राजकुमार गोयल, प्रोफेसर एम पी बायला तथा स्थानीय विद्यालय के उपाचार्य श्री विनोद कुमार वशिष्ठ उपस्थित रहे।
मंच संचालन डॉ लक्ष्मी शर्मा द्वारा किया गया।