रूस में लापता हुए युवक अजीत चौधरी की बरामदगी को लेकर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम कफनवाडा निवासी युवक अजीत सिंह चौधरी उम्र 21 वर्ष की बरामदगी को लेकर उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रूस में एमबीबीएस कर रहे छात्र अजीत सिंह चौधरी के 19 अक्टूबर के बाद लापता होने के मामले को लेकर आज उसके परिवार जनों सहित जाट समाज एवं अनेक संगठनों एवं ग्रामीण लोगों ने रैली के द्वारा उपखंड कार्यालय पहुंचने पर ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि 5 दिन निकलने के उपरांत भी हमें आज तक अजीत के बारे में कोई संतोष प्रद जवाब नहीं मिल रहा है। पूर्व में बताएं अनुसार नदी के किनारे उसकी जैकेट एवं फोन मिला है।
पिता रूप सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को परिवार जनों की फोन पर आखिरी बात हुई है। सरकार की निष्क्रियता के विरोध करते हुए इस मामले को गंभीरता से सरकार को लेना चाहिए मौजूद लोगों का कहना था। कि अजीत चौधरी की सकुशल घर वापसी हो अन्यथा जाट समाज एवं विभिन्न संगठनों द्वारा चेतावनी दी गई है। कि मामले में लापरवाही करने पर हमें आंदोलन का कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।