विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान और जनभागीदारी नितांत आवश्यक- पीएम नरेन्द्र मोदी
मन की बात’ कार्यक्रम के 127 वे संस्करण को चौमूं में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
जयपुर ( राजेश कुमार जांगिड़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 127 वे संस्करण को चौंमू शहर के सुभाष सर्किल स्थित पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के कार्यालय पर राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक से सक्रिय योगदान और जनभागीदारी का होना आवश्यक है। उन्होंने सभी में राष्ट्रप्रेम और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करने पर जोर दिया।
उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे जन-जागरण अभियानों के माध्यम से प्रकृति व मातृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने हम सभी में नई ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और दृढ़ किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होता है, जिससे कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार तो होता ही है साथ ही उनके हर शब्द में विकसित भारत का विजन और जनशक्ति का विश्वास झलकता है। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में विधानसभा के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ संस्करण को सुना गया। इस अवसर पर जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बांसा मण्डल अध्यक्ष शंकर गागोरिया, गोविन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष लालचंद यादव सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।