फाइनल मुकाबले में गुल्लाना टीम चार विकेट से विजयी: 35 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को ट्राफी व नगद राशि भेंट कर किया समानित
सकट कस्बे की आसन की डुंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पीएम श्री राउमा विधालय के खेल मैदान में सिंहल क्रिकेट प्रतियोगिता सकट के तत्वाधान में चल रही प्रथम बारह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार मीणा व दशरथ खटाणा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सकट और गुल्लाना टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सकट टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। और सकट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 48 रनो का लक्ष्य दिया बदले में गुल्लाना टीम ने बैटिंग करते हुए 10 ओवरों में 49 रन बनाए और चार विकेट से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया । सिंहल क्रिकेट प्रतियोगिता सकट के कप्तान शेर सिंह व सुखराम मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने भाग लिया। वही विजेता गुल्लाना टीम को 21 हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी एवं उपविजेता सकट टीम को 11 हजार रुपए जबकि मैन ऑफ़ द मैच रहे गुल्लाना टीम के खिलाड़ी बीरबल एवं मैन ऑफ़ द सीरीज रहे खिलाड़ी राधे मीणा को ट्रॉफी देकर समानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अंपायर सीएल चौधरी व कमलेश मीना रहे। कमेंट्री पप्पू चौधरी व राजेश कोठारी ने बोली समापन समारोह के मौके पर रोशन, विक्रम, फूलसिंह, धीरज, मनीष, सोनू, दीपक, पिंटू गुर्जर, जीतू सैनी, धर्मवीर, विजेंद्र, योगेश, रूपनारायण, विनोद, मुकेश गुरु जी, चेतराम, मलखान गुर्जर, नरेश गुवाल, पिंटू ककरोड़ा, सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट