जिला प्रभारी सचिव ने प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Nov 27, 2026 - 13:35
 0
जिला प्रभारी सचिव ने प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सचिव वाणिज्यकर एवं जिला प्रभारी सचिव आनंदी ने कहा की एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करते हुए सीएक्यूए के मानकों की पालना के लिए सुधारात्मक कदम उठाएं।
जिला प्रभारी सचिव गुरुवार को जिले में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों का निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों की बैठक ले रहीं थी। उन्होंने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की तथा सीएक्यूएम के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रदूषण के कारकों की पहचान कर उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सीएक्यूए द्वारा प्रदूषण मानकों के लिए विभागों को जारी किए गए निर्देशों एवं पालना के लिए विभागों द्वारा बनाई गई कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम, बीडीए निर्माण कार्यों पर प्रदूषण कम करने लिए पानी का छिड़काव एवं अन्य उपायों को पालना करें। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी के लिए पेट्रोल पंप पर कैमरे लगाने का कार्य 15 दिसंबर तक पूरे करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को परिवर्तन स्कीम के तहत बीएस 5 से कम मानकों के वाहन स्वामियों से सम्पर्क कर स्क्रैप योजना एवं वाहन बदलने की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत संबंधित विभाग समय पर कराएं। नगर निगम वैक्यूम मशीन,  एंटी स्मॉगन, वॉटर स्प्रिंकलर मशीनों का निरंतर प्रयोग करें। प्रदूषण को रोकने के साथ ही शहर में हरितमा को बढ़ाने के लिए व्यापक प्लान बनाकर कार्य करें। उन्होंने कृषि विभाग को फसलों के अवशेष जलाने वाले किसानों को रोकने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर अधिक से अधिक खोलने के लिए जीएसएस के माध्यम से तथा व्यक्तिगत किसानों को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, परिवहन, नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीडीए एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य योजना बनाकर विंटर एक्शन प्लान तथा त्रैमासिक एक्शन प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व उन्होंने नगर निगम द्वारा कचरा निस्तारण के लिये नोंह कचरा निस्तारण प्लांट में मौका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में प्रदूषण की रोकथाम के लिये किये जा रहे कार्यों तथा मल्टीपरपज स्कूल में प्रदूषण जांच यंत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आरएम उमेश कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है