धरती के प्राणियों की आंख महत्वपूर्ण अंग, डीग का प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र लाभकारी साबित
डीग (विष्णु मित्तल) समृद्व भारत अभियान ट्रस्ट एवं श्री श्रॉफ चैेरिटी आई हॉस्पिटल के द्वारा डीग में संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र नेत्र रोगियों के लिए लाभकारी सावित हो रहा है, जहां प्रतिदिन 30 से 35 नेत्र रोगी नेत्र की जांच कराने आते है, जिनमें से 3 से 5 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन होता है और जिनके ऑपरेशन वृन्दावन स्थित श्री श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल में होते है साथ 16 से कम आयु और बुर्जग व्यक्तियों को चश्मा व दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। ये केन्द्र ट्रस्ट के निदेशक सीताराम गुप्ता के सानिध्यं में संचालित है। जहां प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता, कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी, अनिल गर्ग, विष्णु मित्तल, सोनू, सर्वेश्वरी, रिंकी सैनी, पिंकी फौजदार, मोनिका, बैजन्ती, पूजा, सोनिया, प्रेमवती, शीतल आदि का सराहनीय सहयोग है।
ट्रस्ट के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट और श्री श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल के द्वारा डीग जिला मुख्यालय पर प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र संचालित है, जहां वर्ष 2024 से आज 20 हजार से अधिक नेत्र रोगियों की जांच हुई और करीब ढाई हजार रोगियों के ऑपरेशन हो गए साथ ही बाल नेत्र और बुर्जग व्यक्तियों को 5 हजार से अधिक चश्मा उपलब्ध कराए गए। गुप्ता ने बताया कि 10 नवम्बर को कस्वा कुम्हेर में बाल नेत्र जांच शिविर लगा, जिसमें 466 बाल नेत्र रोगियों की जांच हुई और जिनमें से 79 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन हुआ तथा 66 रोगियों को चश्मा उपलब्ध कराए गए। ऑपरेशन के लिए चयन हुए रोगी 18 नवम्बर को कुम्हेर से वृन्दावन को रवाना होंगे, जिनके 19 से 21 नवम्बर तक श्री श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल में ऑपरेशन होंगे। संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता, केन्द्र प्रभारी सर्वेश्वरी व सोनू ने बताया कि केन्द्र पर रोजाना 30 से 35 नेत्र जांच कराने आते है, जिनमें से 3 से 5 रोगी ऑपरेशन के निकलते है। सभी रोगियों के ऑपरेशन वृन्दावन होते है। नेत्र जांच में श्री श्रॉफ आई हास्पिटल टीम में शामिल सर्वेश्वरी, सोनू, रिंकी सैनी, पिंकी फौजदार मोनिका, बैजन्ती, पूजा, सोनिया, प्रेमवती, शीतल आदि है, जो सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक नेत्र रोगियों की जांच करते है।


