ब्रज के संत दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात, यमुना नदी को लेकर दिया ज्ञापन
हलैना (विष्णु मित्तल) बृज अंचल के धाम वृंदावन और मथुरा के श्रीकुंज बिहारी तथा श्री हरिदास संप्रदाय के संत धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी एव प्रतिनिधि मंडल दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिला। सीएम रेखा गुप्ता व संतों के प्रतिनिधि मंडल के मध्य जमुना की अविरल धरा के लिए व जमुना प्रदूषण को लेकर बातचीत वार्तालाप हुई। ये सफलता स्तर पर नजर आई और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संत समाज और प्रतिनिधि मंडल को यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प भी दिया
प्रतिनिधि मंडल में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव गोड़, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा राष्ट्रीय संयोजक तपस्या शर्मा धर्म रक्षा संघ कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, विष्णु मित्तल उपस्थित रहे। श्री ललित कुंज आश्रम के महंत मनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि श्री हरिदास संप्रदाय के महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज द्वारा लिखा गया ग्रंथ दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेंट किया।

