शहरी समस्या समाधान शिविर में हुआ तुरंत स्ट्रीट लाइटों का निस्तारण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के तहत मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में लगे शिविर मे, शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित दो जन्म प्रमाण पत्र एवं दो विवाह पंजीयन एवं एक पट्टा जारी किया गया। स्ट्रीट लाइट प्रकरणों का समाधान तुरंत किया गया। वार्डों में स्ट्रीट लाइट से जुड़े पांच स्ट्रीट लाइटों को चालू किया गया। और 07 नई स्ट्रीट लाइटें खाली पोलों पर लगाई गईं।
शहरी समस्या समाधान शिविर" कार्यक्रम में नगर पालिका की समीक्षा की जायेगी। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों से नगर पालिका प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में विभिन्न सरकारी सेवाओं के लाभ के लिए कल 24 दिसंबर का आखिरी दिन है। कार्यालय समय 10:00 बजे से 5:00 तक रहेगा।

