दुर्लभ पक्षी लक्ष्मी वाहन उल्लू का रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार करा लवकुश वाटिका में छोड़ा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के राजगढ़ टहला सड़क मार्ग पर स्थित बडला ग्राम के समीप एक दुर्लभ पक्षी लक्ष्मी वाहन उल्लू एक घर के पास लगे हुए पेड के पास हल्की घायल अवस्था में ग्रामीणों को दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी जूगनू तंबोली वन विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर घायल उल्लू को रेस्क्यू कर राजगढ़ के पशु चिकित्सालय में उपचार करा राजगढ़ माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित लवकुश वाटिका के जंगल में स्वतंत्र छोड़ दिया।
गौरतलब रहे कि यह दुर्लभ पक्षी बहुत मुश्किल से दिखाई देता है यह अक्सर घने जंगल में ही रहता है।