दो साईबर अपराधी गिरफ्तार स्कार्पियो गाड़ी, एटीएम कार्ड,तीन मोबाइल बरामद अनुसंधान जारी
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले की थानागाजी वृत के अंतर्गत प्रतापगढ़ पुलिस और साईबर टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर एक स्कार्पियो गाड़ी, एटीएम कार्ड, तथा तीन मोबाइल बरामद कर इनसे एवं गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जांच शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोविंद शरण कांबले ने बताया कि कार्यवाही के दौरान पता चला की उक्त लोगों ने महाराजा नामक प्लेटफार्म पर वेबसाइट बना रखी थी। जिसमें आनलाईन लूडो सट्टा खिलाते थे। तथा इनसे जुडने वाले की आई डी क्रिएट कर करीब चार हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन कर रखा था।इस गिरोह के प्रमुख शंकर लाल यादव निवासी छापड़ा खुर्द थाना शाहपुरा जिला जयपुर तथा अखिलेश निवासी बाछडी थाना थानागाजी जिला अलवर के रहने वाले हैं।
पुलिस इस मामले में गिरफ़्तार दो अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।