हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता कर रहे घर घर संपर्क, आमंत्रण को लेकर दीवारों पर बना रहे पेंटिंग
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर रहे हैं। साथ ही दीवारों पर भगवा पेंटिंग बना कर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहे। नगर विस्तारक हिमांशु ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर रहे हैं और हर घर से हिन्दू प्रत्येक सदस्य इसमें शामिल हो ऐसा प्रयास रहेगा। इसको लेकर कार्यकर्ता दीवारों पर भगवा पेंटिंग बना कर सामूहिक रूप से आमंत्रित कर रहे हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ता लगे रहे हैं। इस दौरान शिवम् बंसल, कृष्ण सैनी, संदीप आदि दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं।