दुबई की धरा पर मरुधरा की महक, अबू धाबी के भव्य मंदिर में उमड़ेगा राजस्थान; खाड़ी देशों के प्रवासियों का महाकुंभ आज

Feb 8, 2026 - 03:13
 0
दुबई की धरा पर मरुधरा की महक, अबू धाबी के भव्य मंदिर में उमड़ेगा राजस्थान; खाड़ी देशों के प्रवासियों का महाकुंभ आज

सीकर (सुमेरसिंह राव) रेतीले धोरों की वीर धरा राजस्थान की संस्कृति की महक अब खाड़ी देशों (GCC) की आधुनिकता के बीच अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन (RPF) द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित 'राजस्थान प्रवासी सांस्कृतिक समारोह' का भव्य आयोजन रविवार, 8 फरवरी को अबू धाबी के ऐतिहासिक BAPS हिंदू मंदिर परिसर में होने जा रहा है।
एयरपोर्ट पर दिखा 'पधारो म्हारे देस' का जज्बा
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान से आए दिग्गज नेताओं और संतों का दुबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में प्रवासियों ने माला पहनाकर और तिलक लगाकर अपनी माटी के अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान राजस्थान की राजनीति और समाज सेवा के प्रमुख चेहरे श्री ओमकार सिंह लखावत, बाबू सिंह राठौड़,  गुरवीर सिंह बराड़,  छोटू सिंह भाटी और श्रवण सिंह बगड़ी का जोरदार स्वागत हुआ।
खाड़ी देशों से उमड़े प्रवासी राजस्थानी
इस महाकुंभ की खासियत यह है कि इसमें केवल दुबई ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर से भी बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी और बड़े बिजनेसमैन पहुंच रहे हैं। बहरीन चैप्टर के अध्यक्ष फताराम चंदेलिया और ओमान के प्रसिद्ध भामाशाह महावीर कटारिया के नेतृत्व में डेलिगेशन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।
स्वागत समारोह में रहे मौजूद:
एयरपोर्ट पर अतिथियों की अगवानी के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, बहरीन अध्यक्ष फताराम, डॉ. निरंजन, महावीर कटारिया, अमन अग्रवाल, युवा बिजनेसमैन महेंद्र मुवाल, ताराचंद कुमावत (दांतारामगढ़), चेतन कड़वासरा, रिछपाल लोरा, रामदेव लोरा, महेंद्र चंदेलिया, श्रवण राड, नरेश चोपड़ा, रघुवीर भामू, धर्मेंद्र भामू, धर्मेंद्र मुवाल, मुकेश जाट, मुकेश कुमावत (दांतारामगढ़), महेश रामपुरा, रामनिवास (दुबई निवासी) और मदन सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम
कार्यक्रम में राजस्थान की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सीमा मिश्रा (मरु कोकिला) और मोती खान अपनी गायकी से राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। साथ ही, बहरीन से फताराम चंदेलिया, महेंद्र चंदेलिया, दीपक, डॉ. निरंजन, अमन अग्रवाल, मनीष जांगिड़, रामावतार देवासी, शीशपाल चौधरी, रामचंद्र कुमावत और संजय ताखर जैसे विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। ओमान से अयूब गोरी, सुरेंद्र कटारिया और पूर्व प्रधान बनवारी कुमावत बगड़ी भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
फाउंडेशन का उद्देश्य:
राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विदेशी धरती पर अपनी जड़ों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति और संस्कारों से रूबरू कराना है। दुबई के बड़े बिजनेसमैन और स्थानीय हस्तियां भी इस समारोह में राजस्थान की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाएंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है