'गहने लौटाने की एवज में फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव': महिला का आरोप- व्यापारी कर रहा परेशान, FIR के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

Feb 8, 2026 - 14:12
 0
'गहने लौटाने की एवज में फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव': महिला का आरोप- व्यापारी कर रहा परेशान, FIR के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

भरतपुर में महिला ने एक व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि उसने कुछ गहने गिरवी रखकर 75 हजार रुपए लिए थे। महिला ने व्यापारी से लिए रुपए 2 महीने बाद ब्याज के साथ वापस कर दिए। अब व्यापारी महिला को गहने वापस करने के बदले उस पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा है।

मामला भरतपुर के मथुरागेट थाना इलाके का है। मथुरा गेट थाने के ASI धर्म सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई। महिला ने जिस पर आरोप लगाया है उससे पूछताछ कर ली गई है। आगे अभी मामले को लेकर जांच की जा रही है।

  • 75 हजार रुपये लिए ब्याज पर

महिला ने बताया कि 15 जनवरी को उसने मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाते बताया था कि मैंने एक सर्राफा व्यापारी से 2 महीने पहले 75 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। उसके एवज में मैंने व्यापारी के पास गहने गिरवी रखे थे। महिला ने व्यापारी को पैसे ब्याज सहित वापस कर दिए। 13 को सर्राफा व्यापारी महिला के घर गया।

  • फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव

घर पर महिला और उसका छोटा बेटा था। तब महिला ने सर्राफा व्यापारी से अपने गहने वापस मांगे। तब सर्राफा व्यापारी ने कहा कि जब वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तब वह उसके गहने वापस देगा। जिसके बाद महिला ने व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

  • राजीनामा करने का बना रहा दबाव

महिला का कहना है कि FIR दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सर्राफा व्यापारी उसे बार-बार धमकियां रहा है। उसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सर्राफा व्यापारी राजीनामा करने का दबाव बना रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................