एनटीपीसी अंता ने उपजिला अस्पताल में मरीजों के लिए कम्बल दिये
अंता (शफीक मंसूरी) एनटीपीसी अंता ने अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत राजकीय उप जिला अस्पताल अंता में भर्ती मरीजों की सुविधा हेतु 45 कम्बल प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में कुल 45 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें भर्ती सभी मरीजों को शीत ऋतु के दौरान ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह कम्बल वितरित किए गए। कम्बलों का वितरण अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पारस जैन को एनटीपीसी अंता के निशांत कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सुशील सोनवंशी, कार्यपालक (सीएसआर) द्वारा किया गया। यह पहल अस्पताल में उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई, जिसे अस्पताल प्रशासन द्वारा सराहा गया।