ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बीस वाहन जब्त; पार्किंग करने वाले ठेकेदारों को मिलेगा लाभ लेकिन यह व्यवस्था कब तक चलेगी?
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में ट्रैफिक थाना पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—होप सर्कस, घंटाघर तथा बजाजा बाजार—में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 वाहनों को जब्त किया गया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध पार्किंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की।