सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
कठूमर/ दिनेश लेखी। संत निरंकारी मिशन ब्रांच कठूमर के तत्वाधान में रविवार को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रोजेक्ट अमृत जल के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अंतर्गत सफाई अभियान किया गया।
इस दौरान कस्बे की जाट धर्मशाला लक्ष्मी मैरिज गार्डन से सारी संगत रामदयाल बाबा की बगीची में रैली के रूप में पहुँच सफाई अभियान शुरू किया।
इस अभियान में सैकड़ो महापुरुषों ने सेवा में भाग लिया और रामदयाल बाबा की बगीची के चारों तरफ कुंड के चारों तरफ सफाई अभियान किया गया। मुखी महात्मा दुलीचंद जी ने बताया कि सेवा का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे सिमरन तथा सतगुरु प्रार्थना के साथ शुरू हुआ और दोपहर 11:00 बजे तक सेवा की गई।
इसके बाद सत्संग का कार्यक्रम हुआ, जिसमें अनेकों महात्माओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुखी महात्मा राजेंद्र सिंह, यादव, करण सिंह, सोहनलाल, प्रेमचंद, सेवादल संचालक रामबाबू और अनेक सेवादारों ने भाग लिया।
इस सफाई अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी महापुरुषों ने स्वच्छता की शपथ ली और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


