बजरंगी चौराहा पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन, गौ माता के साथ दुष्कर्म घटनाओं पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज द्वारा शहर में गौ माता के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को बजरंगी चौराहा पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाजजन ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
हिंदू समाज में गहरा आक्रोश
महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने कहा कि गौ माता जन-जन की आस्था का केंद्र हैं और उनके साथ हुए दुष्कर्म बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने प्रशासन को कठोर शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान होने वाले किसी भी परिणाम की ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सोमवार तक दी समय-सीमा, फिर उग्र आंदोलन का दूसरा चरण
महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि प्रशासन को सोमवार, 6 अप्रैल तक की समय-सीमा दी गई है। यदि तब तक अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो उग्र आंदोलन का दूसरा चरण शुरू कर दिया जाएगा।
सभा में अनेक वक्ताओं ने व्यक्त किया रोष
आक्रोश सभा को बालमुकुंद शर्मा, अखिलेश व्यास, विजय ओझा, भारत गेंगट, राम राव, मनोज सोनी और गणेश प्रजापत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने घटना को समाज की आस्था पर चोट बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, रामप्रकाश बहेड़िया, मधुबाला यादव, सुशील सुवालका, सौम्य मेहता, मुकेश प्रजापत, पवन ठाकुर, सतु बजरंगी, रवि सोनी, संजय सेन, प्रीतेश जेथलिया, गौरव जीनगर, विकास सुवालका, अनिल बाँठिया, घनश्याम खंडेलवाल, राजकुमार माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दुर्गावाहिनी से भारती आसवानी, अंबिका भट्ट तथा सातों प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

