पथैना में 6 अप्रैल को भूमिया बाबा मेला शुरु, 7 अप्रैल को कुश्ती दंगल
भुसावर, (विष्णु मित्तल) श्री धीरज बाबा मेला कमेटी,ग्राम पंचायत एवं संस्थापक ठाकुर सार्दुल सिंह के वंशजों की ओर से वीर योद्वाओं के गांव पथैना में 6 अप्रेल से श्री भूमिया बाबा एवं विराट कुश्ती दंगल शुरूआत होगी,जो 7 अप्रेल तक आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन ठाकुर भगवान सिंह के द्वारा किया जाऐगा और मेले की सफलता के लिए मेला कमेटी का गठन कर पोस्टर का विमोचन किया गया। मेला कमेटी का जगवीर सिंह पटैला वाले को अध्यक्ष,मान सिंह को सचिव,दिगम्बर सिंह को कोषाध्यक्ष ,जबकि प्रशासक सरपंच स्नेहलता बृजेश कुमार,पंचायत समिति सदस्य देवा पहलवान को संरक्षक तथा अत्तर सिंह,वन्टू सिंह,समय सिंह,रोशन सिंह,भगत सिंह आदि को सदस्य नियुक्त किया गया।
मेला कमेटी अध्यक्ष जगवीर सिंह एवं ग्राम पंचायत के प्रशासक सरपचं स्नेहलता बृजेश कुमार ने बताया कि गांव पथैना में 6 से 7 अप्रेल तक श्री भूमिया बाबा (धीरज सिंह) मेला आयोजित होगा। 6 अप्रेल को सुबह 8ः00 बजे मेले का उद्घाटन एवं ध्वजारोहण, 8ः15 बजे श्री धीरज बाबा की शोभायात्रा,दोपहर 2ः00 बजे घोडा-घोडी और ऊंट होगी,जिसके विजेता को 15 हजार रू व शील्ड तथा उप विजेता को 11 हजार रू व शील्ड तथा सायं 3ः00 बजे 15 सौ मीटर की पुरूष दौड होगी,जिसके विजेता को 41 सौ रू व शील्ड प्रदान की जाऐगी। सांय 5ः00 बजे जूनियर एवं सीनियर वर्ग की कबड्डी होगी,जूनियर वर्ग के विजेता को 41 सौ रू व शील्ड एवं उप विजेता को 21 सौ रू व शील्ड तथा सीनियर वर्ग के विजेता को 71 सौ रू व शील्ड एवं उप विजेता को 51 सौ रू व शील्ड प्रदान की जाऐगी।
रात्रि 8ः00 बजे से भजन-जिकडी दंगल होगा,जिसके विजेता को 21 हजार रू व शील्ड एवं उप विजेता को 11 हजार रू व शील्ड प्रदान की जाऐगी। उन्होने बताया कि 7 अप्रेल को सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 11 बजे तक जूनियर तथा 11ः00 बजे से सायं 7ः00 बजे तक सीनियर वर्ग का कुश्ती दंगल होगा और आखिरी कुश्ती 1 लाख 21 हजार रू एवं गुर्ज टैªक्टर की होगी,इसके अलावा 11 सौ रू से लेकर 1 लाख 21 हजार रू तक की अनेक कुश्तियां होगी। रात्रि 9ः00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह होंगे,जबकि केबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा,केबिनेट मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा,सांसद हनुमान वेनीवाल,सांसद संजना जाटव,विधायक बहादुर सिंह कोली,विधायक रमेश खींची,डॉ.नरेन्द्र सिंह फौजदार,निर्मल चौधरी विशिष्ठ अतिथि होंगे। मेले में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह पथैना,उद्योगपति शक्ति सिंह पथैना,पूर्व उप सरपचं दर्याव सिंह,ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह,ठाकुर तेज सिंह,सोना सिंह,ठाकुर अशोक सिंह,ठाकुर अत्तर सिंह,ठाकुर दामोदर पहलवान,ठाकुर शिशुपाल सिंह,ठाकुर सुमरन सिंह,राजूराजा,धमेन्द्र सिंह,रॉकी सिंह आदि का सहयोग रहेगा।
- पथैना संस्थापक की 14 कोठियां
भरतपुर राजघराना से जुडा गांव हलैना-पथैना के नाम से विश्व विख्यात है,पथैना गांव को ठाकुर सार्दुल सिंह ने 17 वीं शताब्दी में बसाया था,जिनके 14 पुत्र थे और उनके नाम से आज भी गांव में 14 कोठियां है। गांव के ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह,ठाकुर तेज सिंह,ठाकुर दर्याव सिंह,ठाकुर अत्तर सिंह बताते है कि गांव पथैना के संस्थापक ठाकुर सार्दुल सिंह के 14 पुत्र थे,जिनकी आज भी 14 कोठिया है, जो कोठिया पोप सिंह,रतन सिंह,अजीत सिंह,जोघ सिंह,गजेन्द्र सिंह,किरत सिंह,सन्तोक सिंह,भीम सिंह,रन सिंह,सुजान सिंह,देवी सिंह,मेघ सिंह,धीरज सिंह,किशन सिंह के नाम से जानी जाती है। सभी कोठियों की आबादी 10 हजार से अधिक है।


