गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का भुसावर में भव्य स्वागत
भुसावर (विष्णु मित्तल) गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा को कस्वा भुसावर में भाजपा कार्यकर्ता तथा उनके समर्थकों ने भाजपा शहर मण्डल के अध्यक्ष एवं नगर पालिका भुसावर के निवर्तमान उप चेयरमेन धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अगवत कराते हुए भुसावर में कृषि विश्वविद्यालय, केन्द्रीय स्कूल खुलवाना, फ्रूड प्रोसिंग की जल्द शुरूआत कराना, भुसावर से हिण्डोन वाया बल्लभगढ मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन की मांग की। ने भाजपा शहर मण्डल के अध्यक्ष धीरज पाण्डेय ने बताया कि गांव जहाज के देव बाबा मेला से लौटते समय कस्वा भुसावर में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित अन्य भाजपा नेताओं को 51 किलोग्राम की पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के अध्यक्ष शिव सिंह बेबर, महामंत्री हरप्रसाद धरसोनी, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई, ग्राम पंचायत हाथौडी के प्रशासक सरपचं फत्ते सिंह गुर्जर, केदार गुर्जर वाराखुर्द आदि मौजूद रहे।

