जल संरक्षण के बिना जीवन संभव नहीं, आगामी पीढ़ी के लिए मरती नदियों को बचाना होगा: रामभरोस मीणा

Apr 5, 2026 - 18:20
 0
जल संरक्षण के बिना जीवन संभव नहीं, आगामी पीढ़ी के लिए मरती नदियों को बचाना होगा: रामभरोस मीणा

थानागाजी (राजस्थान) राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रतापगढ़ की 119 छात्राओं को  इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत्  एलपीएस विकास संस्थान में सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर इक्कीस दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ, छात्राओं को प्रशिक्षण के तहत  संस्थान के प्रकृति प्रेमी रामभरोस मीणा ने कहा कि जल बीना जीवन संभव नहीं है,  हमें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अधिक से अधिक जल संरक्षण करना चाहिए,  जिससे  आगामी पीढ़ियां को स्वच्छ जल मिल सके।  मीणा ने यह भी कहा कि वर्तमान में हमारी नदियां जो मर रही हैं वह भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है,  इससे इकोलॉजिकल सिस्टम गड़बड़ाता जा रहा है,   हमें नदियों को बचाना चाहिए।
 चेंज मेकर पायल जांगिड़ ने कहा कि महिला अपने आप में एक बहुत बड़ी शक्ति है, बस उन्हें अपनी शक्ति का एहसास होना चाहिए,  फिर वह दुनिया को बदल सकती है।  हमें जल जैसे पुण्य के कामों में लगना चाहिए और संस्थान द्वारा जो उद्देश्य लेकर हमें जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया जा रहा है उसे पूरा करने के लिए तत्परता से काम करना चाहिए,  जिससे ननिहालों को नदी जोहडों तालाबों में पानी मिल सके।

राजकीय महाविद्यालय थानागाजी के असिस्टेंट प्रोफेसर रामप्रताप मीणा ने छात्राओं को इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि एलपीएस विकास संस्थान प्राकृतिक संसाधनों जल जंगल  जमीन को लेकर जो काम कर रही है वह बड़ा सराहनीय है,  हमें यहां से सीख कर जाना चाहिए कि बिना संसाधनों के हम किस प्रकार से एक नग्न पहाड़ को जंगल में तब्दील कर सकते हैं।  इनका क्षेत्रीय नदियों को लेकर लड़ाई लड़ना एक बहुत बड़ा कार्य है आज आप यहां जो उपस्थित हुए हैं सभी को जल संरक्षण के लिए एक-एक बूंद पानी अपने घर में बचाने का संकल्प लेना चाहिए,  जिससे कि गिरता हुआ जलस्तर बना रह सके। 
 कार्यक्रम के तहत सभी छात्राओं में रुचि दिखाई दी तथा यह कार्यक्रम तीन सप्ताह तक चलेगा, कार्यक्रम में पानी, पर्यावरण, जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................