भीलवाड़ा की रेल माँगों पर तेज़ी आएगी काम की रफ्तार; सांसद अग्रवाल ने रेल मंत्री से मुलाक़ात कर रखी 10 बड़ी मांगें, जनता की ओर से जताया आभार

Apr 5, 2026 - 18:24
 0
भीलवाड़ा की रेल माँगों पर तेज़ी आएगी काम की रफ्तार; सांसद अग्रवाल ने रेल मंत्री से मुलाक़ात कर रखी 10 बड़ी मांगें, जनता की ओर से जताया आभार

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर जिले से जुड़ी प्रमुख रेल समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने जोधपुर–हैदराबाद नई दैनिक ट्रेन, चंडीगढ़–उदयपुर त्रि-साप्ताहिक ट्रेन और अजमेर-चंदेरिया रेल लाइन डबलिंग की स्वीकृति देने पर भीलवाड़ा की जनता की ओर से रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।
सांसद ने कहा कि रेलवे मार्ग के दोहरीकरण तथा रामधाम के पास प्रस्तावित ओवरब्रिज पर तेजी से कार्य शुरू होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने वस्त्र नगरी भीलवाड़ा की रेल समस्याओं का विस्तृत खाका मंत्री के सामने रखा।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी के अनुसार, मुलाक़ात के दौरान सांसद अग्रवाल ने निम्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की—

  • 1. नए रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य पर शीघ्र शुरुआत की मांग
    भीलवाड़ा शहर में नए स्टेशन की परियोजना को धरातल पर उतारने हेतु त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता जताई।
  • 2. पुरानी रिजर्वेशन बिल्डिंग गिराकर स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने पर जोर यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक बताया।
  • 3. प्रस्तावित आरओबी (ROB) के निर्माण में तेजी शहर की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्राथमिकता देने की मांग।
  • 4. भीलवाड़ा–मुंबई रूट पर नई ट्रेनों की तुरंत शुरुआत व्यापारियों और यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से अहम मुद्दा रखा।
  • 5. उदयपुर–ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) को रोजाना चलाने की मांग साथ ही स्लीपर और थर्ड AC कोच बढ़ाने का अनुरोध।
  • 6. इंदौर–जयपुर नई ट्रेन को चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व अजमेर होकर जल्द शुरू करने की मांग
  • 7. अजमेर–कोटा रेलमार्ग पर नई लाइन व 15 नए स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव नसीराबाद, जलींद्री (मांडलगढ़) सहित कई स्थानों पर नए यार्ड/स्टेशन बनाने का सुझाव।
  • 8. मांडलगढ़–ब्यावर नई रेलवे लाइन की मांग बीगोद–सवाईपुर–भीलवाड़ा–आसिंद–बदनौर होकर कोटा–जोधपुर सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का सुझाव।
  • 9. नाथद्वारा–गंगापुर–मांडल–बनेरा–शाहपुरा–फूलिया–टोंक–जयपुर तक नई लाइन की मांग मेवाड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को फिर दोहराया।
  • 10. भीलवाड़ा–दिल्ली नई ट्रेन की आवश्यकता पर जोर मीटर गेज समय की तरह दो ट्रेनों की जरूरत बताते हुए नई ट्रेन शुरू करने का अनुरोध।

रेल मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश - सांसद अग्रवाल के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भीलवाड़ा में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इस बैठक को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................