जिला अभिसरण योजना समिति एवं निगरानी समिति की बैठक 10 अप्रेल को
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में 10 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत गठित जिला अभिसरण योजना समिति एवं जिला स्तरीय निगरानी तथा समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय पोषण मिशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर पोषण स्तर में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

