नदबई सर्राफा दुकान चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से चोरी के जेवरात, बाइक और उपकरण बरामद

Apr 13, 2026 - 20:50
 0
नदबई सर्राफा दुकान चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से चोरी के जेवरात, बाइक और उपकरण बरामद

नदबई (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कस्बे के मुख्य बाजार में सिंधी तिराहा स्थित 'बंसल ज्वेलर्स' में हुई करीब 10 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए नदबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण, वारदात में प्रयुक्त बाइक और शटर तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं।

  • सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग

 गत 8 अप्रैल की देर रात अज्ञात चोरों ने सर्राफा व्यापारी महेश बंसल की दुकान का शटर तोड़कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों पर नजर रखी। गहन जांच के बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा साद निवासी भगवान सिंह पुत्र निहाल सिंह (मनिहार) को हिरासत में लिया।

  • सगे भाई के साथ मिलकर दी थी वारदात को अंजाम

 पूछताछ के दौरान आरोपी भगवान सिंह ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई डालचंद उर्फ डालू के साथ मिलकर इस चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने भगवान सिंह की निशानदेही पर जेवरात बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि मुख्य आरोपी डालचंद उर्फ डालू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पीड़ित व्यापारी महेश बंसल की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माल बरामदगी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी डालचंद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................