स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बडौदाकान का 10वीं बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
कठूमर (दिनेश लेखी) स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बडौदाकान का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मान भी किया गया।
विद्यालय के लेक्चरर प्रवीण अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा ईशा चौधरी ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं शायनी चौधरी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 69 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इनमें 54 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 14 ने द्वितीय श्रेणी तथा 1 छात्र ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।


