विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

Jul 9, 2026 - 19:24
 0
विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र में विधायक गोपीचंद मीणा के जन्मदिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत रावतखेड़ा में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 1100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला शक्ति, युवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

विधायक ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय समाज और प्रकृति के हित में सेवा कार्य करना अधिक सार्थक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा जब प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रावतखेड़ा के साथ-साथ मेडिया, सरसिया और भरणी कलां ग्राम पंचायतों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आमजन को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन के माध्यम से सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है