समान नागरिक संहिता पर भरतपुर में संभाग स्तरीय जनसुनवाई 10 जुलाई को; पाँच जिलों के जनप्रतिनिधि, विधि विशेषज्ञ और आम लोग देंगे सुझाव

Jul 9, 2026 - 19:26
 0
समान नागरिक संहिता पर भरतपुर में संभाग स्तरीय जनसुनवाई 10 जुलाई को; पाँच जिलों के जनप्रतिनिधि, विधि विशेषज्ञ और आम लोग देंगे सुझाव

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान समान नागरिकता संहिता-2026 के संबंध में विचार-विमर्श एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय भरतपुर में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गृह विभाग में संयुक्त सचिव (मानवाधिकार) आईएएस सुखवीर सैनी तथा राजस्थान समान नागरिकता संहिता समिति के सदस्य रामस्वरूप अग्रवाल शिरकत करेंगे।
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने बताया कि यूसीसी पर आयोजित इस विचार-विमर्श एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में भरतपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली एवं डीग जिलों से जिला कलेक्टर, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, विधिवेत्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, विधि विशेषज्ञ, एनजीओ, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों की सहभागिता वीसी माध्यम से भी सुनिश्चित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात संभागीय आयुक्त द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। गृह विभाग, जयपुर के संयुक्त शासन सचिव कार्यक्रम का परिचयात्मक उद्बोधन देंगे तथा राजस्थान समान नागरिकता संहिता समिति के माननीय सदस्य द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में संभाग के भरतपुर , करौली, सवाई माधोपुर, डीग, धौलपुर जिलों के उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विधि प्रतिनिधियों के साथ क्रमवार विचार-विमर्श आयोजित होगा। इसके तहत प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली एवं डीग जिलों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग सत्रों में सुझाव लिए जाएंगे।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि द्वितीय चरण में दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पाँचों जिलों से आए नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न वर्गों के लोग अपने सुझाव, विचार एवं अभिमत प्रस्तुत करेंगे। वीसी माध्यम से भी जनसुनवाई कार्यक्रम जिलावार निर्धारित समयानुसार संचालित किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी ने ली बैठक-
संभाग स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में डीसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, हेल्पडेस्क, स्टैंडी-बैनर, पेन, डायरी, फोल्डर, नेम प्लेट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, अल्पाहार, भोजन, पेयजल, कुर्सी, माइक, टेंट तथा एलईडी स्क्रीन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर वर्चुअल सेटअप स्थापित करने तथा वीसी माध्यम से सभी जिलों की निर्बाध सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएं करने को कहा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, विद्युत आपूर्ति तथा आगंतुकों की सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं बेहतर एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि जनसुनवाई कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, एसीईओ रेखा रानी, नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, जिला राजीविका प्रबंधक भारती भारद्वाज, देवस्थान उपायुक्त मुकेश मीणा, नगर निगम सचिव प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है