'संसद चलो' अभियान की तैयारियों को लेकर गांधी भवन में महिला कांग्रेस की जिला बैठक संपन्न

Jul 15, 2026 - 17:05
 0
'संसद चलो' अभियान की तैयारियों को लेकर गांधी भवन में महिला कांग्रेस की जिला बैठक संपन्न

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार आज बुधवार को गांधी भवन, जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी ने की।
इस संगठनात्मक बैठक में कोटा से पधारीं जिला प्रभारी सुमन मठसिंहला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक में ब्यावर से आईं सह-प्रभारी सुलक्षणा शर्मा और सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेंद्र त्रिवेदी की भी विशिष्ट उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी सुमन मठसिंहला एवं सह-प्रभारी सुलक्षणा शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रभारी नेत्रियों ने आगामी आंदोलनों की रूपरेखा सामने रखते हुए भीलवाड़ा जिले की सभी महिला कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले 'संसद चलो' अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देना है। इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भीलवाड़ा जिले के सभी ब्लॉकों से भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगी। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आज की बैठक में करेडा ब्लॉक अध्यक्ष खुशबू गुर्जर, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजमणी व्यास, सहाडा ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अनीता पारीक, आसीन्द ब्लॉक अध्यक्ष भामिनी राठौड़, सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष रेखा बलाई, माण्डगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष धन्ना देवी, हुरडा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी देवी खटीक, बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कंवर, उपाध्यक्ष कैलाश देवी, जिला महासचिव सुगना बलाई, उपाध्यक्ष अल्का लढ़ा, महासचिव नाती देवी, महासचिव ज्योति नागर, उपाध्यक्ष रेखा त्रिवेदी, सचिव सीमा खटीक, उपाध्यक्ष समता जाट, उपाध्यक्ष सुगन पुरोहित, उपाध्यक्ष समता बैरवा, उपाध्यक्ष आशा सरगरा और महासचिव कृष्णा शर्मा सहित भीलवाड़ा जिले की सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों की महिला पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में सभी ने 'संसद चलो' अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है