बेरला में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को बताए रोकथाम के उपाय
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरला में 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को टीबी (तपेदिक) रोग के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व समुदाय स्तर पर टीबी के लक्षणों की समय रहते पहचान करना और मरीजों को तुरंत समुचित उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच और नियमित दवाइयों से इस बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लैबोरेट्री सुपरवाइजर (एसटीएलएस) सतीश चंद्र शर्मा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) पूनाराम मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मारुति मीणा और स्थानीय एएनएम उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे लक्षण दिखने पर बिना झिझक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।

